Salman Khan’s show 10 Ka Dum these days coming on Sony TV channel. According to Salman’s…
इस वजह से शशि कपूर साहब को अंतिम संस्कार से पहले तिरंगे में लपेटा गया था
यहाँ तक की मुंबई पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग करके उन्हें सम्मान दिया ! दरअसल, शशि कपूर को साहब को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था | भारत में राजकीय सम्मान वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों को दिया जाता है। इसके अलावा केंद्र सरकार चाहे तो किसी भी शख्स को यह सम्मान देने का आदेश दे सकती है। बाद में इस नियम में बदलाव किया गया और अब केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार को भी यह अधिकार मिला है कि वह देश के किसी भी सम्मानित नागरिक को राजकीय सम्मान दिला सकती है।
[ads1]
राजनीति, साहित्य, कानून, साइंस और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शख्स को राजकीय सम्मान दिया जा सकता है। इसके अलावा देश के नागरिक सम्मान (भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण) पाने वाले व्यक्ित भी इस सम्मान के हकदार हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार को सिफारिश करनी पड़ेगी।
राज्य का मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करके ही किसी व्यक्ित को राजकीय सम्मान देने की बात कह सकता है। एक बार निर्णय ले लिया जाए, तो यह आदेश राज्य के डीजीपी और पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा दिया जाता है ताकि अंतिम विदाई के वक्त राजकीय सम्मान की सारी तैयारी की जा सके।
Source: Dainik Jagran
1 2
This Post Has 0 Comments